सीएम नीतीश ने बिहार के सरकारी शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नहीं पढ़ाएंगे तो निकाल दिए जाएंगे। शिक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बैग लेस सिस्टम की शुरुआत करते हुए ये चेतावनी दी। इसके साथ ही अब हर शनिवार को बच्चे बिना बैग के स्कूल जा सकेंगे। बिहार सरकार ने बैग लेस सिस्टम योजना के तहत छात्रों के लिए राहत दी है।
शिक्षा दिवस के मौके पर राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर ट्रैकिंग ऐप का भी उद्घाटन किया गया। जिसके तहत कौन कहां है उसको ट्रैक किया जा सकेगा।
वहीं मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षकों को चेताते हुए कहा कि जो लोग बच्चों को नहीं पढाएंगे उन्हें निकाल दिया जायेगा। हमें वैसे शिक्षकों की कोई जरूरत नहीं। जो शिक्षक पढ़ाएंगे उनका तनख्वाह भी बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कह दिया है कि और शिक्षकों की नियुक्ति करें।
ऑनलाइन एप से ट्रैक होगा स्कूल
शिक्षा विभाग के मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक शनिवार को अब बिना बैग के छात्र स्कूल आएंगे। वहीं सरकार स्कूलों के ट्रैकिंग के लिए ऑनलाइन एप से ट्रैकिंग करने का काम करेगी। इससे स्कूलों की सही और वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा सरकार की एक कोशिश है। कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति हो इसको लेकर ऑनलाइन एप ट्रैकिंग सरकार ने की है। अब हप्ते में पांच दिन ही सरकारी स्कूल में पढ़ाई होगी।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छ विद्यालय पोर्टल का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा- मैंने मंत्री जी को कह दिया है कि अगर देख लीजिए कि नहीं पढ़ाते हैं तो निकलवा दीजिए। हम लोग बजट में सबसे अधिक शिक्षा पर खर्च करते हैं। ये तो आप लोगों को पता ही होगा। पहले लड़का-लड़की अलग-अलग पढ़ते थे। हम जब इंजीनियरिंग पढ़ते थे तो लड़की पढ़ती ही नहीं थी। जब हम लोगों से रिलेटेड परिवार की लड़की आ जाती थी तो सब खड़ा देखने लगता था। उसी समय हम बोले कि लड़की को पढ़ना चाहिए। अब लड़की इंजीनियरिंग कॉलेज पढ़ रही है न। अब 1/3 सीट लड़की का होना चाहिए। हम लोग सब चीज में करवा रहे हैं। अगर लड़की और लड़का दोनों पढ़ें रहेंगे तो कितना अच्छा रहेगा। जो बच्चा होगा तो कितना अच्छा होगा। मां ज्ञानी रहेगी तो बच्चे कितने ज्ञानी होंगे।
शिक्षा विभाग की ओर आज शिक्षा दिवस समारोह का आयोजन राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्कूलों में शनिवार को बैंगलेस योजना का शुभारंभ किया। अब स्कूली बच्चे शनिवार को बिना बैग के स्कूल आएंगे। इस दिन बच्चे केवल खेलेंगे। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छ विद्यालय पोर्टल का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री द्वारा विद्यालय निरीक्षण एप का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री विजय चौधरी और शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।



Leave a Reply