Breaking News

मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस के मार्ग मे हुआ फेरबदल:आगरा सिटी व राजा मंडी स्टेशन के बीच निर्माण कार्य को लेकर चलेगी बदले रूट से

मुजफ्फरपुर से सूरत जाने वाली एक्स्प्रेस ट्रेन के मार्ग मे फेरबदल किया गया है। इससे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है की आगरा सिटी व राजा की मंडी स्टेशन के बीच निर्माण कार्य को लेकर मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। सूरत से 16 नवंबर से 16 दिसम्बर तक चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा छावनी-आगरा फोर्ट-युमुना ब्रिज आगरा के रास्ते चलेगी।

मुजफ्फरपुर से 13 नवम्बर से 18 दिसम्बर तक प्रस्थान करने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग यमुना ब्रिज आगरा-आगरा फोर्ट-आगरा छावनी के रास्ते चलेगी। बताते चले की इस ट्रेन से उत्तर बिहार के हजारो यात्री सफर करते है।

इधर, जंक्शन पर दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन ठप रही। शेष दोनों मशीन में नेटवर्क की समस्या के कारण टिकट बुकिंग प्रभावित रही। इससे टिकट काउंटरों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतार के कारण यात्रियों को टिकट लेने में काफी समय लगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.