Breaking News

मुजफ्फरपुर मे नकली ट्यूब बनाने वाले 3 दुकानों पर छापा:रॉ मटेरियल बरामद, दो महीने से दिल्ली की टीम कर रही थी जांच; 3 हिरासत में

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित तिलक मैदान रोड मे शुक्रवार देर रात नकली ट्यूब बेचने वाले तीन टायर दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान नगर थाने की पुलिस के साथ सीएट कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। मौके से सिएट कंपनी का लाखों रुपए का नकली ट्यूब बरामद किया गया है। मौके से कंपनी का नकली ट्यूब, प्लेन ट्यूब, सीएट कंपनी का रैपर, डाई और स्टांपिंग मशीन बरामद किए गए हैं।

शहर में नकली ट्यूब पर सीएट का मार्का देकर बेचने का यह खेल 4-5 वर्षो से चल रहा था। जिससे कम्पनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। नगर थाना अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि दिल्ली ब्रिस्ट आई मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जेनरल मैनेजर सिद्धक सिंह द्वारा सीएट कंपनी का नाम देकर नकली ट्यू बेचे जाने की शिकायत की गई थी। तिलक मैदान रोड के जे एन टायर एजेंसी, श्याम टायर एजेंसी और सोनी टायर एजेंसी मे छापेमारी की गई है।

काफी संख्या में सीएट कंपनी का नकली ट्यू, प्लेन ट्यु, रैपर, 3 डाई और दो स्टांपिंग मशीन बरामद किए गए हैं। सोनी टायर एजेंसी के प्रोपराइटर छापेमारी के वक्त से फरार है जबकि श्याम टायर एजेंसी के मालिक आकाश और जे एन टायर एजेंसी के मालिक दीक्षांत कुमार एवं एक स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। इधर सीएट कंपनी के नाम पर नकली ट्यू बेचे जाने की सूचना पर ब्रिसट आई मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक परविंदर सिंह दिल्ली से शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे।

उन्होंने बताया सीएट कि कम्पनी की बिक्री में लगातार कई वर्षो से गिरावट आने पर मुजफ्फरपुर जिले में एक जॉच टीम भेजी गई थी। दो महीनों से जॉच टीम मुजफ्फरपुर में रहकर जांच में जुटी थी। जांच टीम द्वारा जानकारी दी गई कि यहां बड़े पैमाने पर प्लेन ट्यु पर सीएट कंपनी का रैपर डालकर और स्टांपिंग कर सीएट कंपनी का ट्यू बेचा जा रहा है। छापेमारी के दौरान लाखो रुपए के नकली ट्यू जिसपर सीएट कंपनी का रैपर डालकर और प्लेन ट्यू भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.