भोजपुर में सोमवार की देर शाम रिटायर्ड शिक्षक सिद्धनाथ राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। दरअसल नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मुहल्ला स्थित अमीरचंद कोठी हाता स्थित रिटायर्ड शिक्षक सिद्धनाथ राय की गोली मारकर हत्या मामले भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी पिता–पुत्र समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपियों में सिकरहट्टा थाना क्षेत्र निर्भयडीहरा गांव निवासी महेंद्र राय और उसके दो बेटे आशुतोष कुमार और संतोष कुमार शामिल है ।:

पुलिस की गिरफ्त में तीसरा आरोपी
तीन आरोपी पुलिस के गिरफ्त से अभी भी बाहर
वहीं इस हत्याकांड में छह नामजद और छह अज्ञात को आरोपित बनाया गया था । जबकि तीन आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है । भोजपुर पुलिस को हत्या के दिन का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें हेलमेट पहने एक आरोपी रोड की तरफ से आ रहा है,उसके बाद गेट पास जाने के कुछ ही मिनटों में घटना को अंजाम देने के बाद भागता नजर आ रहा है।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने दी जानकारी
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया की मृतक सिद्धनाथ के ससुराल निर्भयडीहरा गांव में नौ बिगहा जमीन को लेकर कई महीनों से पारिवारिक विवाद चला आ रहा था । उनके घर से उसी जमीनी विवाद को लेकर सिद्धनाथ राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। गोली मारने वाला मुख्य आरोपी बाल भगवान राय की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम ने बक्सर जिले के पांडेय पट्टी में छापेमारी की,लेकिन आरोपी की पुलिस के गिरफ्त से भाग निकला था । बताया जाता है की बाल भगवान वारदात को अंजाम देकर रेलवे स्टेशन आ गया और फिर ट्रेन पकड़कर बक्सर भाग गया । बक्सर से उत्तर प्रदेश भागने के संभावना जताई जा रही है ।
एएसपी हिमांशु ने टीम का किया नेतृत्व
आपको बता दे कि गिरफ्तारी के लिए एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था । घटना के बाद टीम को एक अहम क्लू मिल गया था,जिसके बाद छापेमारी करते हुए पिता–पुत्र समेत तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम नवादा थाना इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, डीआईयू प्रभारी शंभू भगत, दारोगा रजनीकांत, अवधेश कुमार, संजय सिन्हा, चंदन भगत और चंदन यादव शामिल थे ।



Comment here