Breaking News

समस्तीपुर में बाइक और ट्रक की भि’ड़ंत:एक युवक की मौ’त एक अन्य ‘घायल, ज’ख्मी युवक की हालत गंभीर

समस्तीपुर में ट्रक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पूरा मामला जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर-बेगूसराय पथ का है, जहां डाहोचौक के पास ट्रक और बाइक के बीच हुए भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद परिजनों का -रोकर बुरा हाल

घटना के बाद परिजनों का -रोकर बुरा हाल

घायल युवक की हालत गंभीर

वहीं मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चक्कासहलोरी गांव के स्वर्गीय राम ज्ञानी राय के पुत्र संतोष कुमार राय 32 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जप्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। उधर गंभीर रूप से जख्मी एक अन्य गंगौली निवासी सुनील कुमार को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच भेजा गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि संतोष रात अपने मित्र सुनील के साथ विभूतिपुर के सिंघिया में पेंट का काम करने के बाद बाइक से वापस चक्कासहलोरी गांव लौट रहा था। इसी दौरान डाहों चौक के पास बेगूसराय की ओर से आ रही एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसके बाद रात दोनों को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई, जबकि गंभीर सुनील को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इधर गुरुवार सुबह नगर पुलिस ने संतोष के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.