Breaking News

बांका में पुलिस की दो पि₹स्टल अब तक गायब:छापेमारी करने गई थी पुलिस, हमला कर हथियार ले भागे थे बदमाश

बांका में पुलिस से छीने गए दो पिस्टल का गुरुवार को भी कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। साइबर सेल की मदद से पुलिस की एक टीम संदिग्ध की खोज के लिए भागलपुर भी गई हुई है।

दरअसल, बुधवार को अमरपुर पुलिस छापेमारी करने के लिए मौलाना चक गांव गई थी। वहां पर आरोपितों को पकड़ा जाना था, लेकिन इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया, इसी बीच कुछ बदमाशों ने पुलिस के दो पिस्टल छीन लिया और फरार हो गए। उग्र ग्रामीणों को देखकर पुलिस ने बगल के गांव में भागकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर पिस्टल की खोज शुरू की गई, लेकिन पिस्टल का कोई अता पता नहीं चल पा रहा।

बुधवार की रात तक पुलिस गांव के आसपास पिस्टल की खोज के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी। गुरुवार की सुबह साइबर सेल की मदद से पुलिस की एक टीम भागलपुर गई है, दरअसल जिन आरोपियों को चिन्हित किया गया है उनका लोकेशन भागलपुर में ट्रेस किया गया है। अमरपुर पुलिस ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.