Breaking News

गोपालगंज में हाद’सा, दो युवक घायल:2 बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर, एक की हालत गंभीर

गोपालगंज में बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। वही एक युवक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। इसे डॉक्टरों द्वारा स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जख़्मी युवकों की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी मंटू अंसारी के बेटा राजू अली व बरौली गांव निवासी नागेश्वर साह के बेटा गौतम वर्णवाल के रूप की गई

बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज चल रहा है।

बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज चल रहा है।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जख़्मी युवक राजू अली अपने घर से गोपालगंज जा रहा था वही गौतम वर्णवाल सिवान जा रहा था तभी नवादा गाँव के पास दोनों बाइक सवार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों बाइक सवार मौके पर ही गिर गए जिससे दोनों को गम्भीर चोट लगी।

वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को तत्काल इलाज के लिए बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचे जख्मियों में से राजू अली की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि गौतम वर्णवाल का इलाज इमर्जेंसी वार्ड में चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.