Breaking News

100 रुपए नहीं दिए, सगे भाइयों समेत 4 को पी’टा:चारों गं’भीर रूप से ज’ख्मी, जांच में जुटी भोजपुर पुलिस

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में मंगलवार को गाड़ी के भाड़े के महज सौ रुपए के विवाद को लेकर लाठी–डंडे से लैस बदमाशों ने सगे भाइयों समेत चार लोगों बेहरमी से जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव निवासी लखन चौधरी के तीन पुत्र इंदल चौधरी,शत्रुधन चौधरी,अयोध्या चौधरी एवं पोता नंद कुमार चौधरी शामिल है।

इधर इंदल चौधरी ने बताया कि उसके बड़े भाई शत्रुघन चौधरी सहार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव किसी काम से जाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के पास गाड़ी के बुकिंग को लेकर गए थे। जहां उन्होंने गाड़ी का भाड़ा पूछा। जिसके बाद गाड़ी मालिक द्वारा कहा गया कि 2200 रुपये लगेगा। जिसके बाद उसके बड़े भाई इंदल कुंदन चौधरी ने कहा कि 2100 ले लेना तो उक्त गाड़ी मालिक ने साफ मना कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई।

देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद उक्त व्यक्तियों ने चारों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे चारो गंभीर रूप से जख्मी हो कर गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी जख्मी इंदर चौधरी ने गांव के हैं संतोष कुमार नामक व्यक्ति एवं उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।घटना के चौरी थाना प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है।

गाली-गलौज करने के विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पोरहा गांव में मंगलवार को गाली-गलौज करने के विवाद को लेकर बाप-बेटा समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गई। जिससे सभी जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मियों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पोरहा गांव निवासी शंभू राम,उनके दो पुत्र भोला राम,विकास राम एवं बहु सुष्मिता कुमारी शामिल है। इधर भोला राम ने बताया कि अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी गांव कहीं एक व्यक्ति अपने बेटों के साथ नशे में धुत होकर आया और गाली-गलौज करने लगा।

जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जब उसके भाई,पिता एवं पत्नी बीच-बचाव करने गई तो उन्होंने उन तीनों के बीच जमकर पिटाई कर दी। जिससे चारों जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जख्मी भोला राम ने गांव के ही कृष्णा नामक व्यक्ति एवं उनके बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.