रामनगर में एक महिला की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की है। बताया जा रहा है कि लौरिया-रामनगर रोड में बरगजवा के पास टेंपो में मां और बेटे दबे पड़े थे। इसी दौरान रामनगर पीएचसी में तैनात एंबुलेंस चालक मरीज को छोड़कर बेतिया से एंबुलेंस लेकर आ रहा था। बगल में एंबुलेंस चालक ने एक टेंपो पलटा देखा। जहां कुछ लोग भी खड़े हुए थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो पर टक्कर मार दिया। जिसके कारण टेंपो गड्ढे में जाकर गिर गई। तुरंत ही एंबुलेंस चालक पास जाकर देखा तो एक महिला और पुरुष टैंपू के अंदर दबे हुए थे। जिन्हें एंबुलेंस पर लादकर पीएससी रामनगर पहुंचा। जहां से इलाज कर दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।
हालांकि रास्ते में महिला की मौत हो गई। युवक के मोबाइल से इसकी सूचना घर वालों को दी गई। सूचना मिलते नहीं परिजन पीएचसी रामनगर में पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक महिला का पुत्र है। महिला लौरिया थाना के तेलपुर गांव निवासी नथुनी बैठा की पत्नी अमरूदा खातून (50) है। जबकि पुत्र वजीर बैठा (30) है। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया। इसी दौरान घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर सबेया के पास जीस ट्रक से हादसा हुआ था वह पलटा मिला।



Leave a Reply