Breaking News

BPSC की लेक्चरर लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी:तीन विषयों में कुल 370 अभ्यर्थी हुए सफल, इनमें इंजीनियरिंग के 284 कैंडिडेट

बीपीएससी के द्वारा मंगलवार यानी आज व्याख्याता मानवता लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया बता दें कि इस परीक्षा में कुल 370 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए जिन्हें इंटरव्यू के लिए बीपीएससी के द्वारा नोटिस जारी कर बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में अर्थशास्त्र में 83 अभ्यर्थी सफल, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग लिखित परीक्षा में 284 अभ्यर्थी सफल और हिंदीलिखित परीक्षा में तीन अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

अर्थशास्त्र में 83 अभ्यर्थी हुए सफल

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को किया गया था जिसमें कुल 335 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें से 83 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इसमें अनारक्षित कोटि के 33, ईडब्ल्यूएस के 9 , एससी के 11, ओबीसी के 18, बीसी के 8 एवं बीसी महिला के 4 उम्मीदवार शामिल हैं।

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग लिखित परीक्षा में 284 अभ्यर्थी सफल

इस परीक्षा का भी आयोजन 27 सितंबर को किया गया था जिसमें कुल 1059 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 284 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

इसमें अनारक्षित के 108, ईडब्ल्यूएस के 27 , एससी के 45, ओबीसी के 58, बीसी के 35 एवं बीसी महिला के 11 उम्मीदवार शामिल हैं।

हिंदी लिखित परीक्षा में तीन अभ्यर्थी सफल

बीपीएससी की हिंदी लिखित परीक्षा में 16 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसमें से तीन अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.