Breaking News

14 साल की बच्ची से रे’प….प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज:मुजफ्फरपुर में मारने की दी थी धमकी

साथ रेप किया। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी दी। डरा-धमका कर कई बार उसके साथ गंदा काम किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गई।

बच्ची के गर्भवती होने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ करने पर उसने सारी बात बताई। खुलासे के बाद आरोपी अपने घर से फरार है परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में है। घटना जिले के साहेबगंज थाना इलाके का है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार साहेबगंज थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

खेत जाने के दौरान दिया वारदात को अंजाम

लड़की के पिता ने बताया कि 5 महीने पहले खेत में जाने के दौरान आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़ लिया था। उसके साथ जबरन रेप किया। फिर बेटी को धमकी दी कि अगर वह किसी को बताई तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। डर से बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद धमकी देकर वह कई बार मेरी बेटी को प्रताड़ित करता रहा और रेप किया।

रेप के बाद गर्भवती हुई बच्ची

वारदात के बाद बच्ची गर्भवती हो गई। उसके गर्भवती होने के बाद परिवार के लोगों को शक हुआ। इसके बाद उसकी जांच कराई गई। मामला सामने आने के बाद उन्होंने प्राथमिक दर्ज कराई है। मामले मे थानेदार राजेश रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.