Breaking News

सीतामढ़ी पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा:कहा- भाजपा के विधायकों से रोज होती है बात, कभी भी मच सकती भगदड़

सीतामढ़ी पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में है। दरअसल, सीतामढ़ी में अपने कार्यक्रम को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान शुशील मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी चिंता करे। भाजपा के एक नही अनेको विधायक हमारे संपर्क में हैं। सभी विधायकों से रोज उनकी बात होती है। कहा कि शुशील मोदी अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बरकरार रखने के जदयू के बारे में उजुल फुजूल बयान देते है।

उपचुनाव पर भी बोले

वही हाल में हुए उपचुनाव को लेकर गोपालगंज सीट पर भाजपा की जीत को सहानभूति की जीत बताई। कहा की वहा से भाजपा नही जीती है। बहुत ही कम वोट के अंतराल पर जीत हुई है। जो सहानभूति की जीत हैं। वही कहा कि साधु यादव की पत्नी भी चुनाव मैदान में थी उनको जो वोट मिला उस पर उन्होंने महागठंधन के वोट होने का दावा किया है।

सीएम नीतीश की वकालत की

इस दौरान कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने सूबे में विकास का एक नया आयाम लिखने का काम किया है। आज धरातल पर सभी विकास योजनाएं दिख रही है। जदयू का सदभावना बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम पूरे बिहार में चल रहा है। इसका उद्देश्य सूबे के गांव-गांव में सीएम के जनहित व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

सीएम चहुमुखी विकास को कृत संकल्पित

मुख्यमंत्री चहुमुखी विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना, पोषक योजना, साइकिल योजना समेत अन्य योजनाओं से गरीब, वंचित, दलित, पिछड़ों और अन्य लोगों तक को लाभ मिल रहा है। सीएम के नेतृत्व में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आदि क्षेत्र में अदभुत काम हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.