रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, डालमियानगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसा निकालने आई एक 58 साल महिला की अचानक मौत हो गई। बताते हैं कि महिला मंगलवार को बैंक के निकासी काउंटर पर लाइन में खड़ी थी, अचानक वह गिर पड़ी।
लोग जब तक कुछ समझते तबतक उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की बात सामने आने पर पर बैंक में अफरा-तफरी मच गई। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के साथ आई अन्य महिला ने परिजनों को सूचना दी।
बताते हैं कि मुतका नाम चंपा कुंअर है। वह नासरीगंज के घरी गांव की रहने वाली थी। वह गांव के स्कूल में रसोईयां के रूप में काम करती थी। एक अन्य महिला के साथ वह बैंक में विधवा पेंशन निकालने आई थी।
लेकिन, पैसा निकालने के पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मृतका की बेटी बैंक पहुंची, और अपने सहयागियों के साथ अपनी मां के शव को ले गई। इस दौरान काफी समय तक महिला का शव बैंक में पड़ा रहा, जिससे काम-काज भी बाधित रहा। बैंक के कई ग्राहक भी बैंक में अप्रत्याशित स्थिति देख चले गए।



Comment here