Breaking News

उपचुनाव परिणाम पर तेजस्वी यादव ने कहा-:हमलोगों का प्रयोग सफल रहा, मोकामा में एकतरफा जीते तो गोपालगंज में 40 हजार वोटों की जगह महज 1700 से हारे

मोकामा और गोपालगंज विधान सभा उपचुनाव में मोकामा में राजद उम्मीदवार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज में स्व. सुभाष सिंह की पत्नी चुनाव जीत गई हैं। महागठबंधन और एनडीए दोनों तरफ आधी-आधी खुशी है। चुनाव परिणाम के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी धर्म, जाति के लोगों ने वोट दिया है, सभी को धन्यवाद है। कहा कि मात्र दो साल में हमलोगों ने ये परफॉर्मेंस गोपालगंज में दिखाया है। अगली बार विधान सभी में हमलोग 20 हजार वोट से लीड करके दिखाएंगे।

हमलोगों का प्रयोग सफल रहा

तेजस्वी ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज की जनता को हम धन्यवाद देते हैं। दोनों प्रत्याशियों को हमारी शुभकमानाएं हैं। मोकामा में उपचुनाव एकतरफा रहा। गोपालगंज में जहां 2020 में जहां हम 40 हजार से हारते थे इस बार सिम्पैथी फैक्टर होने के बावजूद मात्र 1700 वोटों से हार हुई। हमलोगों का प्रयोग सफल रहा। दिवाली और छठ त्योहारों के मौसम के बीच चुनाव हुआ। गोपालगंज में भाजपा का कोर वोटर में महागठबंधन ने सेंध मारने का काम किया है।

भाजपा वाले सोच में पड़े हैं

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सभी पार्टियों को धन्यवाद देते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को, हम पार्टी के नेता को, लेफ्ट और कांग्रेस के नेताओं को धन्यवाद देते हैं कि हमलोगों ने मजबूत गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। अब भाजपा वाले सोच में पड़े हैं कि उनके कोर वोट बैंक में हमलोग किस तरह से सेंध मार रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.