बीएमपी के जवान डेंगू पॉजिटिव मिले। पीड़ित जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों बीएमपी जवान जमुई पुलिस लाइन में तैनात हैं जो पिछले दीपावली और छठ पूजा की ड्यूटी के लिए उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा मुंगेर जिला भेजा गया था।
दोनों ड्यूटी कर मलयपुर स्थित पुलिस लाइन लौटे तो उन्हें बुखार और सर्दी की शिकायत होने लगी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां दोनों डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। बीमार जवान की पहचान रोहतास जिले के रामप्रवेश कुमार तथा आरा जिले के सोनवर्षा निवासी बाल्मीकि यादव के रूप में की गई है।
दोनों जवान के डेंगू पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस लाइन में उनके सहयोगियों में दहशत फैल गया है। हालांकि अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद ने बताया कि पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से डेंगू नहीं फैलता इसलिए डरने की कोई बात नहीं है।



Leave a Reply