Breaking News

अनंत सिंह के बेटे को राजनीति से परहेज नहीं:दोनों बेटे राजनीतिशास्त्र के छात्र, बोले- समय आने पर राजनीति में आने पर सोचेंगे

बाहुबली अनंत सिंह की विधायकी एके 47 मामले में चली गई। इसके बाद मोकामा में उपचुनाव किया गया और इसमें अनंत सिंह की पत्नी को राजद से टिकट मिला। वे महागठबंधन की उम्मीदवार के तौर पर मोकामा से विधान सभा उपचुनाव जीत गईं। जीत के जश्न उनके दोनों बेटे भी शामिल हुए। जब अनंत सिंह की पत्नी जीत की ओर बढ़ रही थीं। उनके दोनों बेटे अभिषेक और अंकित बुजुर्गों से पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए। उनकी सक्रियता देख कर अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या अनंत सिंह के बेटे भी राजनीति में आएंगे?

दोनों भाइयों के बीच एक मिनट 15 सेकेंड का अंतर

22 साल के अभिषेक और अंकित दोनों जुड़वे भाई हैं। दोनों के बीच जन्म में एक मिनट 15 सेकेंड का अंतर है। दोनों एमिटी नोएडा में पढ़ते हैं। दोनों ग्रेजुएशन में पढ़ रहे हैं और पॉलिटिकल सांइंस के स्टूडेंट हैं। दोनों कमोबेश एक जैसी दाढ़ी रखते हैं और एक जैसी हेयर कर्टिंग। अंकित ब्लू कलर का कुर्ता पहने हुए रहे और अनिकेत काले रंग का।

अभिषेक और अंकित के जन्म के बीच एक मिनट 15 सेकेंड का अंतर है।

अभिषेक और अंकित के जन्म के बीच एक मिनट 15 सेकेंड का अंतर है।

अभी कुछ नहीं कह सकते हैं समय के अनुसार कदम बढ़ाएंगे

भास्कर ने अभिषेक से सवाल किया और पूछा कि आपका इरादा भी राजनीति में आने का है क्या? इस सवाल पर अभिषेक ने कहा कि ‘अभी कुछ नहीं कह सकते हैं, जैसा समय आएगा उसी के अनुसार कदम बढ़ाएंगे, बस आप सबों का प्यार बना रहे।’ अनंत सिंह के बेटे ने अपनी मां नीलम देवी की जीत पर कहा कि मोकामा में बहुत बड़ी जीत मिली है, इतना प्यार मिला है इसके लिए हम सभी लोगों के आभारी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.