Breaking News

मुजफ्फरपुर में भीड़ का अमानवीय चेहरा:बवाल के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर किया हमला, बोलेरों में की तोड़फोड़, दो जवान घायल

मुजफ्फरपुर मे 4 वर्षीय राधिका का शव मिलने के बाद अघोरिया बाजार मे हुए बवाल का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें उग्र भीड़ पुलिस की गाड़ी पर हमला करती नजर आ रही है। पुलिस उग्र भीड़ को समझाने मे लगी थी। इसी बीच कुछ महिलाओं व युवकों ने काजीमोहम्मदपुर थाने की बोलेरो गाड़ी को घेर लिया। हंगामा करते हुए गाड़ी पर हमला कर दिया।

हमले के वक्त बोलेरो में पुलिसवाले भी मौजूद थे। इसके बावजूद उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। बांस बल्लों से शीशे तोड़ डाले। इसमें दो जवानों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है। किसी तरह चालक गाड़ी को लेकर मौके से निकला। तब जाकर उनकी जान बच सकी।

किसी तरह बचकर निकले जवानों ने बचाई जान

वीडियो मे साफ-साफ देखा जा रहा है कि भीड़ चौक से बोलेरो की ओर बढ़ रही है। इसमें एक महिला की आवाज सुनी जा सकती है। वो कह रही है कि आग लगा दो। वहीं, थानेदार दिगंबर कुमार भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच भीड़ गाड़ी पर हमला कर देती है। उसमें बैठे जवान किसी तरह बाहर निकलते हैं। लोगों को समझाने का प्रयास करते हैं। लेकिन, भीड़ एक नहीं सुनती है। इसके बाद गाड़ी को चालक लेकर आगे भागता है। लेकिन भीड़ पुलिस पर उग्र हो जाती है। इसके बाद भीड़ पर पुलिस लाठी चटकाना शुरू करती है।

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से गायब चार साल की बच्ची राधिका कुमारी का शव मिलने के बाद से इलाके मे सनसन मच गई है।

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से गायब चार साल की बच्ची राधिका कुमारी का शव मिलने के बाद से इलाके मे सनसन मच गई है।

कल सामने आया था पुलिस का बर्बरता का वीडियो

इससे पहले कल रविवार को बच्ची के शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं थी। पुलिसकर्मियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इस लाठीचार्ज का भी वीडियो सामने आया। इसमें पुलिस प्रदर्शनकारियों को ढूंढ-ढूंढ कर मारती दिख रही है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को सड़क पर घसीटा।

दरअसल, 4 साल की बच्ची राधिका के शव मिलने के दूसरे दिन रविवार को आक्रोशित ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने अघोरिया बाजार चौक को पूरी तरह जाम कर आगजनी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान उत्पात मचाया गया, कई बाइक सवारों के साथ हाथापाई भी की गई। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.