Breaking News

खगड़िया में अ’श्लील डांस और फा’यरिंग, एक युवक को लगी गोली; बच्चे की छठी पर हो रहा था आर्केस्ट्रा

खगड़िया में भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस के दौरान मंच से दनादन फायरिंग की गई। इस फायरिंग से एक शख्स घायल हो गया है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि मंच पर एक डांसर भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस कर रही है। इसी बीच एक शख्स हाथ में देसी कट्टा लिए मंच पर चढ़ता है और फायरिंग करता है। युवक डांसर के साथ ठुमके लगाते हुए एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग करता है।

फायरिंग के दौरान एक गोली वहां मौजूद युवक के पैर में लगी है। घटना चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का है। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रविवार की सुबह रेफर कर दिया। इस घटना से स्थानीय पुलिस बेखबर है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

भतीजे के जन्म पर चाचा कर रहा था फायरिंग
स्थानीय लाेगों ने बताया कि हरदिया गांव के वार्ड 10 निवासी ईनो सिंह के पुत्र राम सिंह के घर बेटे का जन्म हुआ है। जन्म की छठी का आयोजन किया गया था। जिसमें आर्केस्ट्रा बुलाया गया था। इसमें बार-बालाओं के साथ अश्लील गीतों पर अश्लील डांस किया गया। इस कार्यक्रम में राम सिंह के भाई कृष्ण सिंह स्टेज पर देसी कट्टा लेकर पहुंच गया और बैक टू बैक फायरिंग की। आरोपी स्टेज पर चढ़ते ही फायरिंग करने लगता है। कभी सामने की ओर, कभी डांसर के कंधे पर हाथ रखकर तो कभी ऊपर की ओर गोली चलाता दिख रहा है।

अश्लील डांस के दौरान स्टेज से कई बार फायरिंग की गई।

अश्लील डांस के दौरान स्टेज से कई बार फायरिंग की गई।

बांस से टकरा कर गोली युवक को लगी

लोगों ने बताया ऑर्केस्ट्रा के दौरान दर्जनों राउंड गोलियां चली। इस दौरान एक गोली पंडाल के बांस में लगकर कार्यक्रम देख रहे लोटन यादव के 40 साल के बेटे लक्ष्मण यादव के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही भगदड़ का माहौल हो गया। बताया जाता है कि कृष्ण सिंह पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वह आपराधिक छवि का व्यक्ति है।

खगड़िया में उपसरपंच पति का बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस

खगड़िया जिले में दुर्गा पूजा, काली पूजा और छठ पूजा के अवसर पर मेले में देवी जागरण के नाम पर अश्लील डांस किया गया। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक उपसरपंच पति बार-बालाओं के साथ अश्लील ठुमका लगाते नजर आ रहे है। पूरा मामला मानसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत का है। जहां छठ पूजा के दूसरे दिन गॉव के लोगों द्वारा आर्केष्ट्रा का आयोजन किया था, जिसमें पश्चिमी ठाठा के उपसरपंच डेजी देवी की पति उपसरपंच प्रतिनिधि अमरदीप यादव द्वारा स्टेज पर बार-बालाओं के साथ अश्लील गीत पर ठुमका लगाने लगे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.