मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर और दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी ने भाजपा के टिकट पर गोपालगंज विधान सभा उपचुनाव में जीत हासिल की। जीतने के बाद भास्कर ने इन दोनों से बातचीत की
ऐसा जुमलेबाज लोग सोचते थे- नीलम देवी
नीलम देवी ने पटना में कहा कि मोकामा में भाजपा के अहंकार की हार हुई है। महागठबंधन की जीत हुई है। अनंत सिंह जेल में हैं तो वे कमजोर हो गए हैं। लोगों को ऐसा लगने लगा था? इस सवाल पर नीलम देवी कहती हैं कि ऐसा जुमलेबाज लोग सोच रहे थे। उन सबों को पता चल गया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस तरह से हम पर विश्वास करके वोट दिया है उनको मैं हाथ जोड़ कर प्रणाम करती हूं और थोड़ा सा भी अंतर नहीं होने देंगे। मोकामा का भरपूर विकास करूंगी।
सात पार्टी एक तरफ और हम अकेले लड़े- कुसुम देवी
जीत के बाद गोपालगंज में कुसुम देवी ने कहा कि यहां की सभी जनता की जीत है। वे गोपालगंज में महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देंगी, शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को दूर करेंगी। कहा कि सात पार्टी एक तरफ और हम अकेले लड़े हैं। सब कुछ सरकार के हाथ में था हमारे हाथ में कुछ नहीं थी। नीतीश कुमार ने तो बूथों पर काफी कड़ाई करवाई थी



Leave a Reply