Breaking News

बिहार में सभी पार्टियों को मिलेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष:BJP, JDU, RJD और कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश

बिहार की राजनीति लगातार बदलती रहती है। अब इसी दौरान बिहार की सभी प्रमुख पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव हो जाएगा। सभी पार्टियों में संगठन चुनाव चल रहे हैं। इस साल के अंत तक बिहार BJP, JDU, RJD और बिहार कांग्रेस को नए प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएंगे।

इन सभी पार्टियों के नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लोकसभा 2024 चुनाव और बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर पार्टियों में मंथन का दौर जारी है। जातीय समीकरण से लेकर हर तरह से पार्टी एक ऐसे चेहरे को अपनी पार्टी में प्रदेश का कमान देना चाहती है जो संगठन के साथ-साथ रणनीति पर भी भरपूर काम कर सके।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा।

जदयू में चल रहा संगठन चुनाव

पिछले साल JDU के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उमेश कुशवाहा को कमान सौंपी गई थी। वशिष्ठ नारायण सिंह और उमेश कुशवाहा को मिलाकर उनका कार्यकाल पूरा कर लिया गया है। अब जदयू में सांगठनिक चुनाव की घोषणा की गई। 13 नवंबर से पंचायत स्तर का चुनाव शुरू हो जाएगा। नवंबर महीने में ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

वहीं, दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा और राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी होगी। खुला अधिवेशन 10 दिसंबर और 11 दिसंबर को होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिल्ली में संपन्न होगा। जदयू ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद को बनाया है।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल।

बीजेपी में भी नए चेहरे की तलाश

बिहार बीजेपी में भी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस महीने से लेकर अगले महीने तक संगठन का चुनाव करा लिया जाएगा और इसी बीच नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। बीजेपी ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर लाना चाहती है जो जातीय समीकरण के साथ-साथ संगठन पर भी मजबूत पकड़ रखता हो। इस फेहरिस्त में कई नामों पर चर्चा भी शुरू हो चुकी है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा।

बिहार कांग्रेस के मदन मोहन झा एक्सटेंशन पर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू की गई है। फिलहाल बहस इस बात को लेकर चल रही थी कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चुनाव कराया जाए या नहीं। लेकिन, बताया जा रहा है कि कांग्रेस के जो डेलीगेट मेंबर होते हैं, वह नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन करते हैं और कुछ नामों को कांग्रेस आलाकमान के पास भेज दिया जाता है। उसमें से एक नाम पर मुहर लगती है। यह सभी डेलीगेट मेंबर लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए होते हैं और माना जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष को भी लोकतांत्रिक तरीके से ही चयन किया जाता है। सूत्रों की मानें तो इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत तक कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर देगी।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह।

राजद में अलग स्थिति- जगदानन्द सिंह नाराज

कांग्रेस, बीजेपी और जेडीयू से राजद की स्थिति अलग है। आरजेडी ने अपने संगठन चुनाव को पहले ही करा लिया था। इसको लेकर उन्होंने पहले प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी थी। जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी लालू यादव का चयन हो गया था। लेकिन, जब से जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है, तब से जगदानंद सिंह नाराज चल रहे हैं। पिछले 1 महीने से वह आरजेडी कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। सूत्रों की माने तो आरजेडी भी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर चुकी है। और इस साल के पहले आरजेडी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.