मुजफ्फरपुर मे जमीनी विवाद मे एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरा मामला मीनापुर थाना क्षेत्र के धारपुर गांव का है। घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।
पड़ोसी से चल रहा था विवाद
वहीं मृतक की पहचान धारपुर गांव निवासी 65 वर्षीय चंदेश्वर सहनी के रूप मे हुई है। लोगों ने मामले की जानकारी मीनापुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बेटे ने बताया की रास्ते के जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। बीते 3 दिनों से आरोपी पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू थे। इसी बीच आधा दर्जन लोगो ने चंदेश्वर को पकड़ लिया। फिर, उनकी जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।



Leave a Reply