मुजफ्फरपुर जंक्शन से समस्तीपुर व नरकटियागंज की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन आज रद्द रहेगी। जंक्शन पर नन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके अलावा, करीब हफ्तेभर 20 पैसेंजर व इंटरसिटी रद्द रहेगी। 20 एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में भी फेरबदल की गई है। नन इंटरलॉकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म, यार्ड व आउटर पर निर्माण कार्य होंगे।/
इसको लेकर समस्तीपुर की ओर जाने वाली 05595/05596 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल 6, 7, 9, 10, 11 व 12 नवंबर को रद्द रहेगी। 05258/05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल 6, 7, 9, 10, 11 व 12 नवंबर को रद्द रहेगी। 05266/05265 पाटलिपुत्र-दरभंगा-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल 10, 11 व 12 नवंबर को रद्द रहेगी। 05254/05253 पाटलिपुत्र- मुजफ्फरपुर- पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल 10, 11 व 12 नवंबर को रद्द रहेगी।
05288/05287 रक्सौल-मुजफ्फरपुर-रक्सौल पैसेंजर स्पेशल 10, 11 व 12 नवंबर को रद्द रहेगी। 05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेशल 10, 11 व 12 नवंबर को रद्द रहेगी। 05260 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल 10, 11 व 12 नवंबर को रद्द रहेगी। 05505/05506 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल 10, 11 व 12 नवंबर को रद्द रहेगी। 05261/05262 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल 10, 11 व 12 नवंबर को रद्द रहेगी।



Leave a Reply