भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित कूच बिहार अंडर 19 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम की घोषणा करते हुए बताया की बिहार का पहला मैच उड़ीसा के साथ पटना के मोईन उल हक स्टेडियम में 5 नवंबर से होगा। टीम का कप्तान अपूर्व आनंद को बनाया गया। वहीं कटिहार के अभिषेक शर्मा (बुची) टीम के विकेटकीपर होंगे और पारी की शुरुआत भी करेंगे। उनके बिहार टीम में चयन को कटिहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल ने कटिहार क्रिकेट के लिए अहम बताया है।null
गांव की गलियों में डंडे से खेलते थे क्रिकेट
क्रिकेटर अभिषेक शहर से थोड़ी दूर ग्रामीण परिवेश में सदर प्रखंड के चौहान टोला में रहते हैं। वे महेश्वरी एकेडमी में 12वीं के छात्र हैं। अभिषेक के पिता रामदेव शर्मा एक बढ़ई मिस्त्री है। जबकि मां गृहणी है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून था। गांव की गलियों में डंडे से क्रिकेट खेलने के बाद लकड़ी से बने जुगाड़ बल्ले और प्लास्टिक बॉल से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की। क्रिकेट का जुनून ऐसा है कि अपने दोस्तों के साथ दिन भर क्रिकेट के धुन में रंगे रहते थे। अभिषेक के कोच बदरे आलम खान ने बताया कि एक स्कूल में क्रिकेट खेलते देखने के बाद उनकी प्रतिभा को देख उन्हें कोचिंग दिया। अभिषेक ने अपना खूब पसीना बहाया आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है।
खिलाड़ियों में उत्साह
चयन से युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार टीम में चयन पर कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राकेश रंजन, संयुक्त सचिव जावेद आलम, कोषाध्यक्ष अमित गौरव, खिलाड़ी प्रतिनिधि शशि रंजन सिंह बुची के कोच रहे कटिहार के वरिष्ठ क्रिकेटर बदरे आलम खान आदि ने बधाई।
अभिषेक कटिहार के छठे ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने बिहार टीम में अपनी जगह बनाई
उन्होंने कहा कि इससे पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 में भी कटिहार के पीटर मार्डी ने बिहार टीम में शामिल होकर कटिहार का गौरव बढ़ाया था। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुजीत कुमार सिंह ने बताया की अभिषेक कटिहार के छठवें ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने बिहार टीम में अपनी जगह बनाई है। यह इस बात को दर्शाता है की कटिहार के खिलाड़ी भी प्रतिभा में किसी से कम नहीं है बस उन्हें एक अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। जिसके लिए हम सभी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले टीमों में भी कटिहार के लड़के और लड़कियां बिहार टीम का हिस्सा बनेंगे।



Leave a Reply