Breaking News

बक्सर में बच्चे के गले में फंसा जींस का बटन:2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डाक्टरों ने निकाला, नहीं लिया एक भी रुपया

बक्सर जिले चौसा में एक 4 साल के बच्चे के गले मे जीन्स का बटन फंस जाने से अफरा-तफरी मच गया, जिसे आनन-फानन में परिजन पहले चौसा PHC ले गए, लेकिन वहां भी उसके गले से बटन नहीं निकल पाया। ऐसे में बच्चे की हालत खराब होते जा रही थी, जिसके बाद चौसा में ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के गले से बटन निकाला गया। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

घंटों मशक्कत के बाद निकला बटन

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नरबतपुर गांव की है, जहां मुन्ना सोनार के 4 वर्षीय नाती प्रिंस कुमार ने खेल-खेल में जीन्स का बड़ा बटन अपने मुँह में ले लिया। जो अचानक गले में जाकर फंस गया, जिसके बाद बच्चा जोर-जोर से खांसने लगा और उसको सांस लेने में तकलीफ होने लगी। यह देख परिजनो में अफरा-तफरी मच गई। पहले परिजनों ने खुद से ही निकालने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे की हालत खराब होता देख उसे चौसा PHC ले जाया गया, जहां डाॅक्टर नहीं निकाला पाए। इसके बाद बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने एक्स-रे करा पहले बटन की स्थिति को देखा और कुछ घंटों की मेहनत के बाद गले मे फंसे बटन को निकाल लिया, जिससे बच्चे की जान बच गई।

बटन निकलने के बाद बच्चे को मिली राहत

बटन निकलने के बाद बच्चे को मिली राहत

खेलते वक्त बच्चों पर रखें नजर

वहीं डॉक्टर वी. के. शर्मा ने बताया कि खेलते वक्त बच्चों पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो कभी-कभी ऐसी स्थिति जानलेवा हो सकती है। परिजन बच्चे को सही समय पर लेकर हमारे पास पहुंचे, जिसके कारण सफलता पूर्वक बटन को गले से निकाल दिया गया। साथ ही बच्चा गरीब परिवार से था इसलिए कोई शुल्क भी नही लिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.