Breaking News

बीपीएससी की LDC परीक्षा का डेट जारी:20 नवंबर को होगी परीक्षा, एक हफ्ते पहले जारी होगा एडमिट कार्ड

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार परीक्षा 20 नवंबर 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहला शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:15 तक आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था वह बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर एग्जाम डेट और नोटिस को चेक कर सकते हैं।

क्या होगा एग्जाम पैटर्न

बता दे कि लिखित मुख्य परीक्षा में कुल 2 पेपर शामिल होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा और दूसरा पेपर सामान्य विज्ञान होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटा 15 मिनट निर्धारित की गई है। वैसे उम्मीदवार जो कि प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे और क्वालीफाई हुए थे वही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

परीक्षा तिथि के एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

बीपीएससी के द्वारा परीक्षा तिथि के एक हफ्ते पहले एलडीसी के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स को डालकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल एडमिट कार्ड को जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

क्या होगा पासिंग मार्क्स

इस मुख्य लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास करने के लिए 40% अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। हालांकि पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5% अंक प्राप्त करने होंगे वहीं अन्य पिछड़े वर्ग को 34% अंक प्राप्त करना होगा। एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 32% अंक प्राप्त करना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.