Breaking News

घर में सोते रहे लोग, चोरों ने समेट लिया सामान:मुजफ्फरपुर में तीन लाख की संपत्ति चोरी, भागने के दौरान CCTV में कैद हुए चोर

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में चोरों ने सुबोध कुमार के घर को निशाना बनाया। वे सदर थाना के भगवानपुर में एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में काम करते हैं। चोरों ने अलमीरा तोड़कर तीन लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। साथ ही पांच हजार रुपए कैश भी चोरी कर लिया। घटना देर रात की है। उस समय घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। उनलोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी।n

तीन शातिरों ने आराम से घटना को अंजाम दिया और निकल गए। सुबह में जब घरवालों की नींद खुली तो देखा की सामान अस्त व्यस्त है। कमरे में जाकर देखने पर पता लगा की अलमीरा से जेवरात गायब है। खिड़की का ग्रिल कटा हुआ है। तब चोरी का पता लगा।

सूचना मिलने पर अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। बगल के एक घर में लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया। इसमें तीन शातिरों को चोरी कर सामान लेकर भागते हुए देखा था। दो ने गमछा से चेहरा को ढका हुआ था। जबकि तीसरे का चेहरा खिला था। तीनों की उम्र 30 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने फुटेज को रख लिया है। इससे शातिरों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.