Breaking NewsReligion

भगवान विष्णु का दिन है गुरुवार, इन उपायों से प्रसन्न होते हैं श्री हरि, जरूर करें ये गुप्त उपाय…

भगवान विष्णु का दिन है गुरुवार, इन उपायों से प्रसन्न होते हैं प्रभु, जरूर करें ये गुप्त उपाय गुरुवार का दिन सुख सम्बृद्धि और सौभाग्य का दिन होता है। यह दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न नहीं होते, मगर शास्त्रों में उनको प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय भी बताए गए हैं। जिनके माध्यम से आप प्रभु की कृपा के पात्र बन सकते हैं। ज्योतिषार्य सतीश सोनी ने बताया कि शास्त्रों में भी भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है। यही वजह है कि गुरुवार को पूजा में पीला रंग जरूर करें।

-वीरवार या गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें, साथ ही उनका पाठ जरूर करें। ज्योतिषशास्त्र की मान्यता अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। अत: जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आथिज़्क स्थिति अच्छी रहती है।

गुरुवार को पीले वस्त्र ही धारण करने का प्रयास करें,अगर ऐसा नहीं हो सकता तो पूजा करते वक्त केसर से भगवान विष्णु को तिलक करें अगर केसर नहीं हैं, तो हल्दी से भी तिलक कर सकते हैं।भगवान को प्रिय पीला रंग
गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है, यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।

  • सुबह उठकर नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें।
  • पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़ और चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं।
  • इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पण कर पूजा करें। ऐसा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखते हैं।
  • गुरुवार की पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए और बृहस्पति देव के पूजन में पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का उपयोग करना शुभ रहता है।
  • आज के दिन केले के पेड़ का पूजन करना चाहिए और संभव हो तो इसके पास बैठकर ही बृहस्पति देव का पूजन और कथा पाठ करना चाहिए।
  • अगर आज के दिन आप व्रत रख रहे हैं तो आपको केवल पीले फल ग्रहण करने चाहिए।
  • आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से मन को शांति और घर में समृद्धि का निवास रहता है।
  • भगवान बृहस्पति देव की पूजा मात्र से आपके घर में गुरु का वास होता है।
  • आज के दिन मन से सभी बुरे विचार त्याग कर भगवान के चरणों में अपने जीवन को अपज़ करना चाहिए।
  • आज के दिन घर में पोछा नहीं लगना चाहिए और न ही कपड़े धोने या प्रेस करने को चाहिए।
  • आज के दिन किसी को पैसे नहीं देने चाहिए।
  • जो लोग गुरुवार का व्रत करें उन्हें नमक ग्रहण नहीं करना चाहिए और पीला भोजन करना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.