मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में धूम- धाम से छठ पर्व मनाया गया। छठ व्रत करनेवाले 177 महिला और पुरुष बंदी है। सभी ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। मनोकामना मांगी। जेल प्रशासन ने सभी व्रतियों के बीच वस्त्र इसमें साड़ी, धोती और पूजन सामग्री का वितरण किया था। बंदियों ने विधिवत तरीके से पहले नहाय -खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत की। फिर खरना पूजा किया। इसके बाद छठ गीत से पूरा माहौल गूंजने लगा। जेल के बीचोंबीच बने तलाब को पूरी तरह से रंग बिरंगे लाइट से सजाया गया हैं। घाट का रंग रोगन और साफ- सफाई कराया गया है। संध्याकालीन अर्घ्य देने के बाद बंदियों ने आज सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय इस महापर्व की समाप्ति हो गई।
जेल प्रशासन ने की थी पूरी तैयारी
जेल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने बताया है कि छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया। जेल उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया की जेल के बंदियों में छठी मइया के प्रति पूरी आस्था है। 36 घंटे का वे निर्जला व्रत किया। उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया।
हर वर्ष सेंट्रल जेल में महिला और पुरुष बंदी छठ पर्व करते हैं
साफ सफाई की भी अच्छी व्यवस्था है। हर वर्ष सेंट्रल जेल में महिला और पुरुष बंदी छठ पर्व करते हैं। छठी मइया से आशीर्वाद लेते हैं और मन्नत मांगते हैं। उन्होंने कहा की इस वर्ष अन्य साल की तुलना में छठ करने वाले बंदियों की संख्या अधिक थी।
इस पावन मौके पर जेल अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता के अलावा जेल उपाधीक्षक संजय कुमार, सहायक अधीक्षक पंकज कुमार चौधरी, सहायक अधीक्षक नीरज कुमार, सहायक अधीक्षक संजीव कुमार और सहायक अधीक्षक प्रियंका समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




Leave a Reply