Breaking News

मुजफ्फरपुर में चाकू मा’रकर युवक की ह’त्या:छठ घाट पर 6 आरो’पियों ने मा’र डाला, एक आ’रोपी को लोगों ने पकड़ा, जमकर की पि’टाई

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के परमजीवार गांव में छठ पूजा के दौरान एक युवक को चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मौके पर ही उसने दम तोड दिया। एक पल में खुशी का माहौल गम में बदल गया। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी अधमरे हालत में वहीं पर अचेत हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए भेजा। मृतक की पहचान स्थानीय बबलू कुमार (22) के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु में रहकर पेंटर का काम करता था। घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने कहा की परिजन के बयान पर केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

छठ घाट पर पहुंचे छह आरोपी

मृतक के भाई चुनचुन ने बताया की गांव के सभी लोग तलाब पर छठ पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। वहीं पर बबलू भी मौजूद था। वह गाना बजा रहा था। इसी दौरान तराजीवर गांव के छह युवक दो बाइक से पहुंचे। अचानक से बबलू पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ चाकू से उसके पेट पर दर्जनों वार किए। जिससे वह लहुलुहान होकर वहीं पर अचेत हो गया।

पेट की अंतरियां तक बाहर कर डाला

चुनचुन ने बताया की इतनी तेजी में चाकू से वार किया की किसी को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला। बबलू की अंतरियाँ तक बाहर निकल आई थी। हल्ला हंगामा होने पर सभी आरोपी भागने लगे। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। वह भी ताराजीवर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं

परिजन ने किसी विवाद या पूर्व की दुश्मनी से इंकार किया है। कहा की बबलू तो बाहर हो रहता था। इसलिए उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। दिवाली में वह घर आया था। छठ के बाद फिर बेंगुलुरु जाने वाला था। पुलिस का भी कहना है की अबतक घटना के पीछे का कारण सप्ष्ट नहीं हुआ है। परिजन क्या बयान देते हैं। ये देखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.