लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार के दिन नहाए खाय से हो चुकी है। शनिवार को खरना के दिन तन-मन से शुद्ध होकर छठी मैया का प्रसाद तैयार किया जाता है। व्रती 36 घंटे का उपवास रखती हैं। तीसरे दिन यानी आज 30 अक्टूबर 2022 को शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, चौथे दिन 31 अक्टूबर 2022 को अगले सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
बिहार में 30 अक्टूबर को सूर्यास्त का समय शाम 4:58 बजे से लेकर 5:17 बजे के बीच होगा। वहीं 31 अक्टूबर को सूर्योदय का समय सुबह 5:46 बजे से 6:02 बजे के बीच होगा।
अब आइए जानते हैं, बिहार के विभिन्न जिलों में सूर्यास्त (30 अक्टूबर) और सूर्योदय (31 अक्टूबर) का समय क्या है-
- राजधानी पटना में 30 अक्टूबर को शाम 5.10 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
- गया में 30 अक्टूबर को शाम 5.11 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.56 पर सूर्योदय होगा।
- भागलपुर में 30 अक्टूबर को शाम 5.03 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.49 पर सूर्योदय होगा।
- पूर्णिया में 30 अक्टूबर को शाम 5.00 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.48 पर सूर्योदय होगा।
- पश्चिमी चंपारण में 30 अक्टूबर को शाम 5.11 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
- मुजफ्फरपुर में 30 अक्टूबर को शाम 5.08 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
- सारण में 30 अक्टूबर को शाम 5.11 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.59 पर सूर्योदय होगा।
- दरभंगा में 30 अक्टूबर को शाम 5.06 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.55 पर सूर्योदय होगा।
- सुपौल में 30 अक्टूबर को शाम 5.03 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.52 पर सूर्योदय होगा।
- अररिया में 30 अक्टूबर को शाम 5.00 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.48 पर सूर्योदय होगा।
- रोहतास में 30 अक्टूबर को शाम 5.15 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
- मधुबनी में 30 अक्टूबर को शाम 5.05 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.54 पर सूर्योदय होगा।
- पूर्वी चंपारण में 30 अक्टूबर को शाम 5.10 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.59 पर सूर्योदय होगा।
- शेखपुरा में 30 अक्टूबर को शाम 5.08 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.53 पर सूर्योदय होगा।
- गोपालगंज में 30 अक्टूबर को शाम 5.12 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
- जमुई में 30 अक्टूबर को शाम 5.06 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.52 पर सूर्योदय होगा।
- बक्सर में 30 अक्टूबर को शाम 5.15 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
- शिवहर में 30 अक्टूबर को शाम 5.08 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
- भोजपुर में 30 अक्टूबर को शाम 5.12 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.59 पर सूर्योदय होगा।
- समस्तीपुर में 30 अक्टूबर को शाम 5.07 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.55 पर सूर्योदय होगा।
- वैशाली में 30 अक्टूबर को शाम 5.09 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.56 पर सूर्योदय होगा।
- सीतामढ़ी में 30 अक्टूबर को शाम 5.07 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
- औरंगाबाद में 30 अक्टूबर को शाम 5.14 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.59 पर सूर्योदय होगा।
- बेगूसराय में 30 अक्टूबर को शाम 5.06 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.53 पर सूर्योदय होगा।
- खगड़िया में 30 अक्टूबर को शाम 5.05 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.51 पर सूर्योदय होगा।
- बांका में 30 अक्टूबर को शाम 5.04 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.49 पर सूर्योदय होगा।
- कटिहार में 30 अक्टूबर को शाम 5.00 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.47 पर सूर्योदय होगा।
- नवादा में 30 अक्टूबर को शाम 5.09 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.54 पर सूर्योदय होगा।
- भभुआ में 30 अक्टूबर को शाम 5.17 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.02 पर सूर्योदय होगा।
- किशनगंज में 30 अक्टूबर को शाम 4.48 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.56 पर सूर्योदय होगा।
- सीवान में 30 अक्टूबर को शाम 5.12 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
- लखीसराय में 30 अक्टूबर को शाम 5.07 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.53 पर सूर्योदय होगा।
- जहानाबाद में 30 अक्टूबर को शाम 5.11 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
- अरवल में 30 अक्टूबर को शाम 5.12 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.58 पर सूर्योदय होगा।
- मधेपुरा में 30 अक्टूबर को शाम 5.03 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.51 पर सूर्योदय होगा।
- सहरसा में 30 अक्टूबर को शाम 5.04 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.51 पर सूर्योदय होगा।
- मुंगेर में 30 अक्टूबर को शाम 5.05 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.51 पर सूर्योदय होगा।
- नालंदा में 30 अक्टूबर को शाम 5.09 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.55 पर सूर्योदय होगा।
अब जानिए, 30 और 31 अक्टूबर को कैसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं 31 अक्टूबर को हल्की ठंड बढ़ जाएगी। साथ ही 1 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।





Leave a Reply