Breaking News

मुजफ्फरपुर के एक घाट पर 30 साल बाद पूजा:लोग जाने के लिए हिम्मत भी नहीं जुटा पाते थे, तैयारी में जुटा प्रशासन

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोड़ो पर है। वही, मुजफ्फरपुर शहर का एक ऐसा घाट जहा 30 सालों तक किसी ने नही की पूजा। अब वह 30 साल बाद सज धज कर तैयार हुआ है। यहां लोग तीस सालों से पूजा नही करते थे। लेकिन, इस बार इस घाट पर भी लोग सूर्य को अर्घ्य देंगे। आइये जानते है उस पोखर के बारे मे…यह पोखर शहर के ब्रह्मपूरा इलाके मे स्थित है। इसे लोग ब्रह्मपुरा पोखर के नाम से जानते है। यह पोखर 30 साल बाद सज धज के तैयार है। इस साल व्रती ब्रह्मपूरा पोखर मे छठ पूजा करेंगी। इसको लेकर पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

बताया गया की 30 वर्षो मे पहली बार ब्रह्मपूरा पोखर को भव्य रूप दिया गया है। पोखर का सौंदरियकर्ण किये जाने के बाद आयोजको ने करीब 2 लाख रुपये खर्च कर पंडाल व लाइट से सजाया है। इसको लेकर स्थानीय लोगो मे भी उत्साह भड़ा हुआ है। ब्रह्मपूरा निवासी अमित कश्यप का कहना है की 30 साल बाद छठ घाट तैयार हुआ है। पूर्व मे इस पोखर मे पूजा होती थी। लेकिन, धीरे धीरे पोखर मे गंदगी लग गई। इलाके का गंदा पानी आने लगा। जिससे पोखर पूरी तरह से दूषित हो गई।

इसके बाद साफ सफाई बंद हो गया। जिसके वजह से 30 सालों तक पूजा बंद हो गया। अब यह फिर से तैयारी हुआ है। निगम प्रशासन की ओर से भी सहयोग मिला। जिसके बाद यह पूर्ण रूप से तैयार हो सका है। उधर, पड़ाव पोखर मे भी करीब 3 साल बाद छठ पूजा की तैयारी है। इसके अलावा, साहू पोखर, तीन पोखरिया व बीएमपी-6 भी करीब करीब तैयार हो चुका है। सभी घाटो पर सजावट किया गया है। दूसरी ओर, रामदयालु पोखर, बेला पोखर, मालीघाट, बीबीगंज समेट अन्य पोखर का भी काम पुरा हो चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.