Breaking News

मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में छठ पर्व की धूम:185 छठ व्रती आज भगवान भास्कर को देंगे अर्घ्य, रंग-बिरंगे लाइट से सजा घाट

शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में छठ गीत गूंजने लगा है। छठ व्रत करनेवाले 100 महिला और 85 पुरुष बंदियों के बीच जेल प्रशासन ने वस्त्र इसमें साड़ी, धोती और पूजन सामग्री का वितरण किया। शाम में बंदियों ने खरना पूजा किया। इसके बाद छठ गीत से पूरा माहौल गूंजने लगा। जेल के बीचोंबीच बने तलाब को पूरी तरह से रंग बिरंगे लाइट से सजाया गया हैं

घाट का रंग रोगन और साफ- सफाई कराया गया है। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने बताया है कि छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। बंदियों ने शाम में खरना किया है। आज भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। घाट पूरी तरह से सज- धज कर तैयार है। छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

जेल के बंदियों में छठी मइया के प्रति पूरी आस्था है। 36 घंटे का वे निर्जला व्रत करेंगे। उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। साफ सफाई की भी अच्छी व्यवस्था है। हर वर्ष सेंट्रल जेल में महिला और पुरुष बंदी छठ पर्व करते हैं। छठी मइया से आशीर्वाद लेते हैं। मन्नत मांगते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.