Breaking News

धनतेरस पर सजा ऑटोमोबाइल का बाजार:लोगों को पसंद आ रही सफेद गाड़ी, 10 महीने की है वेटिंग लिस्ट

कोरोना के बाद इस साल धनतेरस के अवसर पर चार पहिए के मार्केट में हरियाली साफ देखी जा रही है। इस साल लोग बड़ी संख्या में गाड़ी की बुकिंग कर रहे हैं। खासकर धनतेरस के मौके पर लोग गाड़ियां खरीदना पसंद करते हैं, इसलिए गाड़ियों की बुकिंग शुरू हो गई है। किसी को गाड़ी मिल रही है तो किसी को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यह इंतजार एक महीना नहीं, बल्कि आठ से दस महीनों का है।

एक शो रूम में हुई 300 से ज्यादा गाड़ियों की बुकिंग

बोरिंग रोड स्थित मारुति सुजुकी एरिना शो रूम के सेल्स मैनेजर गौरव रंजन ने बताया की इस बार 300 गाड़ियों की बुकिंग है। इसमें 200 गाड़ियों की डिलीवरी धनतेरस में है। बाकी गाड़ियों के लिए लोगों को आठ से दस महीना इंतजार करना पड़ सकता है।

वहीं, दूसरे होंडा शो रूम के सेल्स मैनेजर अभिषेक शर्मा ने बताया की धनतेरस में लगभग 100 गाड़ियों की बुकिंग है पर कुछ कस्टमर को धनतेरस में तो कुछ को दिवाली और छठ में गाड़ियों की डिलीवर कर रहे है। आगे बताया की हर गाड़ी में वेटिंग चल रही है और यह वेटिंग 1 महीने से लेकर 6 महीने तक की वेटिंग है।

व्हाइट गाड़ी की सबसे ज्यादा है डिमांड

इस साल सफेद गाड़ी की डिमांड बहुत ज्यादा है। लोग छोटी कार लेना ज्यादा पसंद कर रहे है। होंडा शो रूम के मैनेजर अभिषेक शर्मा ने बताया की सबसे ज्यादा होंडा अमेज, होंडा सिटी इन सब गाड़ियों की डिमांड है। वहीं सेल्समैन गौरव रंजन ने बताया की दो साल कोवीड के बाद इस साल लोगों का अच्छा डिमांड आ रहा है।

सफेद के साथ इस साल छोटी गाड़ियों की मांग भीज्यादा है।इस बार छोटी गाड़ीयों की मांग ज्यादा है।जैसे की ऑल्टो,एस प्रेसो,वैगन आर,डिजायर।जिस हिसाब से डिमांड आ रहा है उस हिसाब से हम पूरा नहीं कर पा रहे है। इस महीने के अंत तक 300 से उपर गाड़ियों की डिलीवरी करने का हमारा लक्ष्य है। जो की पिछले साल से काफी अच्छा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.