Breaking News

कटिहार में बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला:घरेलू विवाद से तंग आकर उठाया कदम, 4 साल की बच्ची की जान बची; महिला की मौ’त

कटिहार में घरेलू विवाद से तंग होकर एक महिला ने अपनी 4 साल की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि बच्ची की जान बच गई। घटना कुरेठा रेलवे स्टेशन के समीप की है। मृतिका की पहचान सलामत नगर निवासी 40 वर्षीय रेशमा खातून के रूप में हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज घटना की जांच में जुट गए हैं।n

घटना के बारे में मृतिका का के परिजनों ने बताया कि रेशमा खातून अपने बच्चों के साथ सलामत नगर में रहती है। उनके पति मो दाउर दुबई में रहकर काम करते है। 2 महीने पहले ही उनके पति अपने घर पहुंचे थे और फिलहाल अभी वह कटिहार में ही है। इस बीच शनिवार को किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो गई। पति-पत्नी का विवाद काफी बढ़ गया। जिसे तंग होकर रेशमा अपनी 4 साल की बच्ची रोजी खातून के साथ आत्महत्या करने के लिए कुरेठा रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

इसी दौरान चलती ट्रेन के सामने महिला अपनी बच्ची के साथ कूद गई। घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि बच्ची की जान बच गई। वहीं इस घटना को देखकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को उठाकर कुरेठा स्टेशन मास्टर को सौंप दिया। स्टेशन मास्टर के द्वारा रेल प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी गई रेल प्रशासन मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना की जांच में रेल प्रशासन जुट गए है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.