Breaking News

औरंगाबाद में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प:तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में जारी है इलाज

औरंगाबाद में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खैरा मिर्जा पंचायत के बहुआरा गांव में हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।/

सदर अस्पताल में जारी है इलाज

सदर अस्पताल में जारी है इलाज

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आपको बता दे कि घायलों की पहचान मो. मुस्ताख़ का पुत्र मो. इरशाद, इरशाद की पत्नी सबिला खातून और पुत्र मो. इबरार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पाटीदारों के बीच छह कट्ठा जमीन को लेकर पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा है। उसी में दूसरे पाटीदार मोहम्मद मुस्ताक, मुस्तकीम जसीम एवं हासिम के द्वारा जमीन के चारो कोने पर पिलर गड़वाया जा रहा था। तभी पिलर बैठाते देख मना करने गई महिला के साथ बदतमीजी की गई । वहीं बचाव करने गए पति और बेटे पर लाठी-डंडे, खंती और धारदार हथियार से हमला किया गया। मारपीट के दौरान दोनों पति-पत्नी को दलदल में दबाकर पीटा गया। खंती के हमले से इरशाद का सिर फट गया, जबकि सबिला खातून का हाथ टूट गया। बेटे को भी गंभीर चोट आई है। इसके बाद मुस्तफा अपने लोगो के साथ घर पर हमला बोल दिया। घर का दरवाजा तोड़कर घर मे घुसकर बेटियों को धमकी देने लगा। घर से सबिला के रखे हुए गहने लेकर फरार हो गए और धमकी दी कि बाहर निकलते ही जान से मार दूंगा। वहीं इस घटना के सम्बंध में दूसरे पक्ष वालों का कहना है कि जमीन मेरी है, जिसे कई वर्षों से इनलोगो द्वारा कब्जा किया गया। उसी जमीन पर हमलोग पिलर बैठा रहे थे, तो अचानक हमला कर दिया तभी मारपीट की घटना घटी। लेकिन घर मे घुसकर धमकी वाली बात पर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है। घटना के सम्बंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार में बताया कि पीड़िता के द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.