गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस पॉजिटिव एक म’रीज की मौ’त हो गई। 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हाल ही में विदेश यात्रा की थी और उसी के बाद से उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिख रहे थे। उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 22 मार्च को भर्ती कराया गया था। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुजुर्ग महिला को पहले से ही कई बीमारियां थीं। गुजरात में कोरोना वायरस से यह दूसरी मौत है।
गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 39 म’रीज पाए गए हैं, जिनमें से 2 की मौ’त हो चुकी है। उधर देश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 600 के पार पहुंच गई। देश में बुधवार शाम तक कुल 659 मरीज कोरोना वायरस की च’पेट में आ चुके हैं। इनमें से 43 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि 11 की मौ’त हो चुकी है।

उधर कोलकाता में एक अधिकारी ने बताया कि शहर में 2200 बिस्तरों के सरकारी अस्पताल में अन्य बीमारियों के नए म’रीजों की भर्ती बंद कर दी गई है और जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है उन्हें छुट्टी दी जा रही है ताकि आइसोलेशन वॉर्ड बनाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए दोहराया कि सामाजिक मेल-मिलाप से दूरी और घरों में रहना ही कोरोना वायरस से निपटने का एकमात्र कारगर तरीका है।
‘महाभारत का युद्ध 18 दिनों में जीता गया, कोरोना से ल’ड़ाई 21 दिनों में जीतेंगे’
बुधवार को काशी की जनता के साथ किए गए संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमित करीब एक लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, यह बताने की जरूरत है।’ मोदी ने देशभर में 21 दिनों के लिए बंदी की घोषणा करने के एक दिन बाद कहा, ‘लोगों को इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि यह कितना खत’रनाक वायरस है। यह बीमा’री अमीरों और गरीबों में अंतर नहीं करती।’ राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन मंगलवार रात से प्रभावी हो गया है। देश के सामने स्वास्थ्य चुनौतियों को रेखांकित करने के लिए प्रधानमंत्री ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा, ‘महाभारत का युद्ध 18 दिनों में जीता गया और हमारी सरकार की कोशिश इस कोरोना वायरस की लड़ा’ई को 21 दिनों में जीतने की है।’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देश में संक्रमितों की संख्या 659 तक पहुंच गई है जिनमें से 43 ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। इनमें 43 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। हालांकि, मंत्रालय ने मृतकों की संख्या में बुधवार को तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में हुई एक-एक मौ’त को शामिल नहीं किया जिनकी जानकारी राज्य के अधिकारियों ने दी है। दोनों राज्यों में कोरोना वायरस से यह पहली मौ’त है। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इस संक्रमण से मध्यप्रदेश में यह पहली मौ’त है। उन्होंने बताया कि महिला का हाल में विदेश यात्रा करने का इतिहास था और वह उज्जैन की रहने वाली थी। महिला का इंदौर स्थित सरकारी एमवाई अस्पताल में इलाज चल रहा था।
Input: Navbharat Times



Leave a Reply