Breaking News

चरित्र प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत मामले में जांच:जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने दिया निर्देश, 24 घंटे में जांच कर करें कार्रवाई

दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव दिनेश कुमार शाह द्वारा आर्मी अभ्यर्थी से लेटर हेड पर चरित्र प्रमाण पत्र लिखकर देने के एवज में ₹200 की मांग किए जाने की वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज ने इस मामले में पत्र जारी कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को अगले 24 घंटों के अंदर वीडियो की जांच कर मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है।

इस पत्र की प्रतिलिपि सिंहवाड़ा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व भवानीपुर पंचायत के सरपंच को भी उपलब्ध कराई गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ग्राम कचहरी के सचिव के द्वारा खुलेआम घोष माने जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में ग्राम कचहरी के सचिव ने दरोगा व अन्य अधिकारियों पर भी घूसखोरी का आरोप लगाया है। वही चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आए अभ्यर्थी के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है।

यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फैलने के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुका है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वीडियो में ग्राम कचहरी के सचिव के बगल में बैठा शख्स ग्राम कचहरी के सरपंच का पति है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.