Breaking News

पटना के बेउर जेल से पहली बार बड़ी बरामदगी:भारी मात्रा में मिले मोबाइल-चार्जर, नशीली दवाईयां और आपत्तिजनक सामान, 4 बंदियों पर FIR

पटना के सबसे संवेदनशील जेल आदर्श केंद्रीय कारा में शुक्रवार की देर रात भारी मात्रा में जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन, चार्जर, नशीली दवाइयां और कई आपत्तिजनक सामान को जब्त किया है। जेल में भारी मात्रा में मोबाइल मिलने की सूचना से जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गई। जेल प्रशासन ने इस मामले में बेउर थाने में 4 बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पटना सिटी से कुछ बंदी न्यायालय में उपस्थापन के बाद बेऊर जेल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में कुछ बंदियों के पास एक थैले में भारी मात्रा में मोबाइल छुपाकर जेल के अंदर ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर मोबाइल ले जाने का मकसद यही है कि जेल के अंदर मोबाइल बेचने की योजना थी। पुलिस ने जेल गेट पर ही वाहन चेकिंग के दौरान मोबाइल जप्त कर लिया।

इसके अलावा पुलिस ने कई बंदियों के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां, ताश के पत्ते,गांजा, रजनीगंधा, सिगरेट और कई आपत्तिजनक सामानों को भी जप्त किया है। बातचीत के क्रम में जेलर रामानुज राम ने बताया कि बेउर जेल गेट पर जांच के दौरान 19 मोबाइल 34 ज न्यूट्राजेमप की 10 गोलियां, सवा किलो गांजा और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान को जप्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में छोटू उर्फ प्रिंस सुल्तानगंज, मुन्ना सिंह राघोपुर वैशाली, विक्की पांडे मनेर पटना, राणा रणविजय सिंह राघोपुर वैशाली के खिलाफ बेउर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। राजधानी पटना के बेउर जेल में शायद यह पहला मामला है जब इतनी बड़ी मात्रा में जेल से प्रशासन ने मोबाइल सहित कई सामानों को जब्त किया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.