Breaking News

सब्जी खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमा’र:सभी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लोदीपुर पंचायत के पथरेटा गांव में मशरूम (गोबरछत्ता) की सब्जी खाने के बाद हुए फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह घटना शुक्रवार को दोपहर घर में खाना खाने के कुछ घंटे बाद घटी।

घर के परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी की स्थिति मच गई। फौरन ग्रामीणों की सहायता से सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मशरूम की सब्जी खाने से जिन लोगों की तबीयत खराब हुई ।उनमें सीधेश्वर रविदास 70 वर्ष , पूजा कुमारी 21 वर्ष, अनिल रविदास 50 वर्ष, सावो देवी 65 वर्ष , सुशीला देवी 40 वर्ष , नीतू कुमार 22 वर्ष, धीरज कुमार 22 वर्ष और विपुल कुमार 25 वर्ष शामिल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

इस घटना में गृहस्वामी सिद्धेश्वर रविदास की पत्नी , पुत्र , बहू, पौत्र सहित अन्य बीमार हो गए। पीड़ित के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि घर के लोग पड़ोस के एक मकान के दरवाजे पर जन्मे गोबर छत्ता को उखाड़ कर घर में लाए थे। जिसका सब्जी बनाकर रोटी के साथ दोपहर के खाना में उपयोग में लाए थे।

खाना खाने के एक दो घंटे बाद पेट में दर्द और उल्टी होने की शिकायत सभी को होने लगी। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रविरंजन ने बताया कि सबों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।उन्होंने कहा कि विषाक्त भोजन करने के कारण इस तरह की घटना घटी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.