समस्तीपुर में पंजाब के लुधियाना महिला थाने की पुलिस ने नगर पुलिस के साथ शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में छापेमारी कर दहेज उत्पीड़न के चार साल पुराने एक मामले में कारोबारी कन्हैया लाल पहुंजा को गिरफ्तार कर लिया
कारोबारी पर लुधियाना महिला थाने में 66/2018 मामला दर्ज है। जिस मामलेे में वह गत चार सालों से फरार चल रहे थे। पंजाब पुलिस ने स्थानीय कोर्ट को सूचना देने के बाद उसे अपने साथ पंजाब ले गई। छापेमारी के दौरान पंजाब पुलिस के साथ जमादार सुरेश प्रसाद टीम थी। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पहुंजा पर पंजाब के लुधियाना सिटी महिला थाने में 4 साल पूर्व उसकी पत्नी द्वारा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया था।
उक्त मामले में वह फरार चल रहा था पंजाब से पहुंची पुलिस टीम के साथ नगर पुलिस ने सहयोग कर उसे गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया। बाद में कारोबारी कन्हैया लाल का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया फिट मिलने के बाद पंजाब पुलिस उसे अपने साथ ले गई।



Leave a Reply