Breaking News

समस्तीपुर में छठ घाट पर दलदल:गंदगी से भरा पड़ा हुआ है बूढ़ी गंडक नदी स्थित घाट, स्थानीय लोगों ने खुद शुरू की साफ सफाई

समस्तीपुर महापर्व छठ में महज कुछ दिन रह गए हैं शहर के बूढ़ी गंडक नदी किनारे लाखों की संख्या में लोग अर्घ देने के लिए पहुंचते हैं लेकिन छठ घाटों की स्थिति काफी दयनीय है । जगह-जगह दलदल है और गंदगी भरा पड़ा हुआ है। अब तक नगर प्रशासन द्वारा घाटों की साफ-सफाई शुरू नहीं कराई गई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर लोगों ने खुद साफ सफाई शुरू कर दी हहै।

शहर का पुरानी दुर्गा स्थान घाट सबसे पुराना घाट माना जाता है। यह आस्था का भी केंद्र रहा है। माना जाता है कि इस घाट पर पूजा अर्चना करने से लोगों की मन्नते पूरी होती है। इस घाट के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घाट कटाव के दौरान क्षतिग्रस्त भी हुआ है। जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। बने हुए घाट के दाएं और बाएं दोनों और अचानक गड्ढा बना हुआ है। जिससे व्रती 3 से 4 फीट तक नदी में नहीं जा पाएंगे।

पुरानी दुर्गा स्थान से आगे बहादुरपुर घाट की स्थिति और खराब है कटाव के कारण नदी अचानक गहराई में चली गई है। ऊपर से दलदल और गंदगी के कारण लोगों को काफी परेशानी होगी। रविवार सुबह बहादुरपुर घाट पर लोग खुद साफ सफाई करते नजर आए। इस घाट पर बहादुरपुर के अलावा रेलवे और जितवारपुर गांव के लोग छठ पर्व मनाते हैं।

शहर के ठाकुर प्रसाद घाट की स्थिति भी काफी दयनीय है। हालांकि संस्थान पर नगर परिषद द्वारा कुछ साफ सफाई कराई गई है। रास्ते पर कुछ मजदूर भी लगे हुए थे। इस वर्ष आई बाढ़ के कारण घाट के पास काफी कटाव हुआ है जिस कारण सीढ़ी ढंस कर नीचे चली गई है । इस घाट पर अघ्र्य देने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस घाट के दाहिने और भी लोगों ने खुद अपने स्तर से सफाई शुरू की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.