मोतिहारी में एक प्रेमी जोड़े का ग्रामीणों ने मंदिर में परिजनों के रजामंदी से शादी कराने का वीडियो वायरल हो रहा। मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गांधी घाट स्थित शिव मंदिर की हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनो प्रेमी जोड़ों का पिछले एक वर्ष से प्रेम कहानी चल रही थी। जयसिंहपुर लाला टोली के स्वर्गीय राकेश श्रीवास्तव का 24 वर्षीय पुत्र उत्सव उर्फ हिमांशु कुमार दूल्हा बना जबकि दुल्हन बनी थी शंकरसरैया बनकट के शैलेश साह की पुत्री 22 वर्षीय प्रीति कुमारी हहैं।
कंप्यूटर क्लास से शुरू हुआ प्यार मंदिर में हुई शादी
उत्सव और प्रीति का प्रेम एक वर्ष पहले शुरू हुआ, दोनो की पहली मुलाकात तुरकौलिया के एक कंप्यूटर क्लास में हुई। कंप्यूटर पढ़ने के दौरान ही दोनों का प्यार हुआ, दोनो का प्यार परवान चढ़ा, दोनो के प्यार की जानकारी लड़की के परिजनों को लगी। खबर लगते ही परिजन ने लड़की को जमकर डांट फटकार लगाया। और लकड़ी पर दबिश बढ़ गया।
एक सप्ताह पहले प्रेमिका पहुंची प्रेमी के मोतिहारी डेरा पर
एक सप्ताह पहले प्रेमिका प्रीति अपने प्रेमी उत्सव के डेरा मोतिहारी पहुंची। जब लड़की के परिजन जब खोजबीन शुरू किया। तब पता चला की प्रीति अपने प्रेमी उत्कर्ष के साथ हैं। फिर दोनो के परिजनों ने समझा कर तुरकौलिया गांधीघाट बुलाया गया। जहा दोनों के परिजन के और शंकरसरैया दक्षिणी के मुखिया एजाज अहमद, जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि हेमंत कुमार वर्मा आदि ग्रामीणों के मौजूदगी में ग्रामीण महिलाएं मांगलिक गीत गा कर दोनो प्रेमी युगल को आशीर्वाद दिया।
प्रेमी प्रेमिका के मां के मौजूदगी में हुई शादी
प्रीति की मां ने बताया की दोनो प्रेम के बारे में जानकारी मिली, पहले हम लोग रोकने का प्रयास की, लेकिन दोनो एक दूसरे के जीने के लिए घर छोड़ कर भाग गए, फिर ग्रामीणों के समझने के बाद दोनो की आज मंदिर में मुखिया सहित अन्य ग्रामीणों के मौजूदगी में शादी करा कंप्यूटर क्लास से शुरू हुआ प्यार मंदिर में हुई शादी:मोतिहारी में मुखिया सहित लड़का-लड़की के परिजन के साथ ग्रामीण रहे मौजूददी गई है। मेरी लगकी पाने पति के घर चली गई।









Leave a Reply