Breaking News

औरंगाबाद में शराब के नशे में मुखिया पुत्र गिरफ्तार:3 दोस्तों के शराब पार्टी कर रहा था, पुलिस ने रंगेहाथ सभी को पकड़ा

औरंगाबाद में एक तरफ़ जहां बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर सख़्त हैं। वहीं पुलिस प्रशासन लगातार मादक पदार्थों से जुड़े वक्तियों के खिलाफ़ कार्रवाई कर रही हैं। इसके बावजूद कानून की धज्जियां उड़ाने वाले की कोई कमी नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक मुखिया पुत्र समेत तीन अन्य व्यक्तियों को शराब सेवन में गिरफ्तार किया गया हैं। जिनकी पहचान बलिया पंचायत के मुखिया पुत्र शत्रुघ्न भारती, रविंद्र पासवान, जगदेव भुइयां एवं अरविंद राम के रूप में की गई हहैं।

बताया जाता हैं कि ये सभी शराब सेवन कर रहे थे तभी मौके पर पहुंची। अंबा पुलिस ने इन सभी को धर दबोचा हैं। यह घटना थाना अंतर्गत बलिया पंचायत के नारायणपुर टोला की हैं। जहां अम्बा थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे जिसमें अचानक इस कार्रवाई में ये सभी पकड़े गए।

इसके बाद उनकी स्वस्थ जांच में शराब पीने की पुष्टि की गई है। थानेदार ने बताया कि चार व्यक्ति शराब सेवन में गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। ऐसे में गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार ने जिन पंचायत प्रतिनिधियों को शराब से जुड़े व्यक्तियों पर नजर रखने की बात कही है। वहीं जनप्रतिनिधियों के परिवार खुद शराब में लिप्त पाए जाएं तो यह बड़ा ही हास्यपद लगता हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.