वैशाली के महनार में शनिवार रात केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के काफिले में एक शराबी घुस गया। जिसे बचाने के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष का गाड़ी गड्ढे में उतर गई। इस हादसे में मंत्री बाल बाल बच गए। वहीं, गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरा काफिले फंस गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। इस दौरान लोजपा के कार्यकर्ता और नेता ने बजरंगबली की जयकार लगाकर गाड़ी को धक्का ददिया।n
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि पशुपति पारस शनिवार को अपने समर्थक के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां से पटना आने के दौरान उनके काफिले में अचानक एक विक्षिप्त घुस गया। जिसे बचाने के दौरान काफिले में चल रही एक गाड़ी अनबैलेंस होकर नीचे गड्ढे में गिर गई। इस दौरान पूरा काफ़िला घंटों तक फंसा रहा। लेकिन बाद में मंत्री जी की गाड़ी को एस्कॉर्ट के साथ पटना के लिए रवाना किया गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

पशुपति पारस शनिवार को अपने समर्थक के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
बता दें कि हादसे का शिकार हुई गाड़ी लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार की थी। मनोज कुमार से हादसे को लेकर कहा कि एक शराबी को बचाने को लेकर ऐसा हुआ। हम लोग पशुपति पारस जी के काफिले के साथ जा रहे थे। अचानक एक शराबी काफिले में घुस गया, जिसके कारण ये घटना घटी। मंत्री जी का गाड़ी निकल गया, लेकिन 25 से ज्यादा काफिले वाली गाड़ी घंटों तक फंसी रही। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के गाड़ी में कई कार्यकर्ता सवार थे। बाद में पीछे खड़ी गाड़ी पीछे कर के एक एक कर दूसरे रास्ते से ले जाया गया।









Leave a Reply