स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा एनएमसीएच के औचक निरीक्षण के बाद वहां के सुपरीटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इस निलंबन को गलत कहते हुए पहले विभाग में आवेदन देने और उसके बाद कोर्ट जाने की बात कही है। दूसरी तरफ लालू प्रसाद के बेटी रोहिणा आचार्या ने एक के बाद एक ट्वीट किया है। रोहिणी ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी निशाने पर ललिया
रोहिणी ने ट्वीट किया
- ‘ऐसे निकम्मा, संवेदनहीन के हाथों में स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान थी…तड़प-तड़प कर इलाज के अभाव में जनता की जा रही जान थी।’
- ‘ये जनता की सरकार है। बीजेपी का राज नहीं है। अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है।’
- ‘ये जनता की सरकार है। बीजेपी का राज नहीं है। अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है।’
- ‘बीजेपी के अमंगल पांडेय का कुछ ऐसा था फंडा। स्वास्थ्य विभाग को बना रखा था लूट का अड्डा।’
- ‘अब चोर की न चलेगी थानेदारी। तेजस्वी की ऐसी है चौकीदारी।’
- ‘कामचोरों के मन में बैठा है डर तेजस्वी के छापे का ऐसा हुआ है असर..।’
- ‘बिहार के जनता की यही पुकार भ्रष्टाचारी, कामचोरी को तेजस्वी करो अंतिम संस्कार।’
- ‘जनता के सपनों को वही साकार करेगा.. लालू का लाल ऐसा कुछ कमाल करेगा।’
सस्ती लोकप्रियता के लिए यह सब कर रहे तेजस्वी, सुविधाएं बढ़नी चाहिए- प्रेम रंजन पटेल, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
बता दें कि कटिहार में आयोजित एक आयोजन में तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘अच्छा डॉक्टर वह नहीं जो ज्यादा पैसे कमाए, बल्कि अच्छा डॉक्टर वह है जो ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगियां बचाए।’ बता दें कि डॉक्टरों के संगठन आईएमए ने चेतावनी दी है कि निलंबन वापस नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम होंगे।रोहिणी आचार्या द्वारा एक के बाद ट्वीट किए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल कहते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री हैं तेजस्वी यादव उन्हें अस्पतालों को देखने का अधिकार है। लेकिन सस्पेंड करने से सुधार नहीं होता। पिछली सरकार में जितने काम हुए हैं उनको आगे बढ़ाने की जरूरत है और उन कार्यों के अनुकरण करने की जरूरत है। लालू प्रसाद की सरकार में एक सरकारी अस्पताल में हर माह एव्रेज 39 मरीज जाते थे पर एनडीए की सरकार में एक अस्पताल में पांच हजार से ज्यादा मरीज हर माह आने लगे। लेकिन नई सरकार में लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सस्ती लोकप्रियता के लिए तेजस्वी यादव रातों में निरीक्षण कर रहे हैं और डॉक्टर को निलंबित कर रहे हैं।









Leave a Reply