जैसे-जैसे जलस्तर नीचे हो रहा है वैसे वैसे वैसे गंडक नदी का बहाव तेज हो रहा है, जिसके कारण गंडक तेजी से कटाव कर रही है। 48 घंटे से गंडक का जलस्तर 56 हजार क्यूसेक पर टिका हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप गंडक नदी में तेजी से कटाव हो रहा है। ठाकरा प्रखंड के शिवपुर मुसहरी टोला और हरखटोला में गंडक नदी तेजी से कटाव कर रही है।
ठकरहा प्रखंड से इन गांवों को जोड़ने वाला सड़क के पास नदी पहुंच गई है। आने वाले कुछ घंटों में यह रास्ता नदी में समाहित हो जाएगा। इसके बाद इस गांव से मुख्य सड़क पर जाने का रास्ता बिल्कुल कट जाएगा। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता निशांत कुमार ने बताया कि उक्त गांव के समीप नदी के स्थिति की निगरानी की जा रही है। फिलहाल जलधारा में तेज बहाव है, सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है। लेकिन कटाव टपर काबू पाना संभव नही होता दिख रहा है।

ग्रामीण खुद से करने लगे बचाव कार्य
गांव को बचाने के लिए अब यहां के ग्रामीण खुद से बचाव कार्य जुट गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष चार घर नदी में विलीन हो गए हैं। जिसे लेकर लोगों के अंदर डर बन गया है। कुछ लोग खुद से ही नदी के पास का घर तोड़ने लगे हैं।
जल संसाधन विभाग के अधिकारी बोले
जल संसाधन विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी विष्णु प्रकाश परवाना ने बताया कि काम कराने की हमारी एक बाध्यता है। हम 9 मीटर यानी 27 फीट के दायरे में ही काम करा सकते हैं। जिसमें गांव या बांध को बचाने के लिए 9 मीटर का दायरा फिक्स किया गया है। इसी दायरे के अंदर काम कराना है। जब तक नदी खेत या मैदानी भाग को काटती है तब तक हम काम नहीं करा सकते।









Leave a Reply