लॉक डाउन का उ”ल्लंघन करने वालों के खि’लाफ पुलिस ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है। मंगलवार को नवादा जिले में लॉक डाउन का उ’ल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने जमकर ला’ठियां भांजी। साथ ही उ’ल्लंघन करने वाले लोगों से उठक बैठक भी करवाया।कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरे बिहार को लॉक डाउन कर रखा है। उसके बावजूद लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उसी का नतीजा है कि लोग खुलेआम लॉक डाउन का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं। लॉक डाउन की गं’भीरता को देखते हुए मंगलवार को नवादा जिला प्रशासन ने सख्ती से लॉक डाउन का पाकव करवाया। जिला स्वाट बल एवं एसपी अभियान के नेतृत्व में लोगों को जबरन घर मे घुसाया। इस दौ’रान लॉक डाउन का उलंघन करने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी। साथ ही उठक बैठक करवाकर दोबारा घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी।

बंद कराई गई दुकानें
फोर्स ने नवादा के सब्जी बाजार एवं थोक मंडी गोला रोड,भगत सिंह चौक स्थित सब्जी बाजार को बंद करवाया। शहर के तमाम इ’लाकों में स्वाट बल के जवान घूम कर लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए लोगों से अपील करते दिखाई दिए।
जमाखोरी न करने की अपील
नवादा एसपी अभियान कुमार आलोक ने लोगों से यह अपील की लॉक डाउन का पालन करें और तय समय पर ही घर से निकल कर सामान ले। उन्होंने लोगों से कहा कि अनावश्यक सामानों की जमाखो’री करने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने दोपहर 2 से 4 बजे तक लोगों को खाद्य सामग्री लेने की अनुमति दे रखी है।




Comment here