Breaking News

मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर पकड़े गए:एक चोरी करता तो दूसरा लगाता था ठिकाने

मुजफ्फरपुर की सदर पुलिस ने शुक्रवार को बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। तीनो से थाने पर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार शतिरो मे सदर इलाके के माधोपुर सुस्ता निवासी गोविंद, रौशन व दिपु शामिल है।

पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया की गोविंद बाइक चोरी करता है। जबकि, दिपु बाइक ठिकाने लगाने का काम करता है। रौशन उसे कम कीमत पर बेच देता है। जो पैसे मिलते है वे आपस मे बांट लेते है। बताया गया की तीनो इलाके से ही बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते है। एक बाइक को करीब 3 से 5 हजार रुपये मे बेच देते है। एक बाइक मानियारी इलाके मे बेची थी। इधर, मामले मे दारोगा मणिभूसन कुमार ने बताया की भिखनपुरा इलाके मे वाहन जांच किया जा रहा था।

इसी दौरान एक युवक पकड़ा गया। वह पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक मे था। लेकिन, वह पकड़ा गया। पूछताछ मे उसने अपने दो साथियों के नाम बताये। उसके निशानदेही पर दो अन्यो युवको को भी पकड़ा गया।

तीनों से थाने पर पूछताछ की गई है। उसके गिरोह से जुड़े अन्य युवको के बारे मे पता लगाया जा रहा है। ताकि, खरीदने वाले को भी पकड़ा जा सके। इनमे से दो युवक पूर्व मे भी जेल जा चुके हैं। तीनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी। पूछताछ के बाद कोर्ट मे प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत मे भेजने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.