Breaking News

बक्सर में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, घाट डूबे:​​​​​​​रामरेखा घाट के विवाह मंडप तक पहुंचा पानी, छठ को लेकर प्रशासन की बढ़ी परेशानी

बक्सर में अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही छठपूजा को लेकर मुश्किलें भी बढ़ गई है।विभिन्न घाटों की सीढ़ियां गंगा में समा गई है।तो वही रामरेखा घाट के विवाह मंडप तक नदी का पानी पहुंच गया हैं। बिहार का महापर्व छठ अब मात्र 15 दिन रह गया। जिसके लिए श्रद्धालु घाट पर बने सीढ़ियों को घेरना प्रराम्भ कर दिए थे। नगर परिषद घाटों पर जमे सिल्ट को हटा व्रतियों के सुविधा को देखते हुए तैयारी कर रही थी।

वही जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न घाटों का निरक्षण कर खतरनाक घाटों का लिस्ट तैयार किया जा रहा था।लेकिन एक बार फिन गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण सभी घाट खतरनाक हो गए है।

केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बक्सर में नदी का जलस्तर 58.06 मिटर पर पहुंच गया है।24 घण्टे में गंगा नदी एक मिटर बढ़ी है।अभी गंगा नदी 3 सेंटीमिटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही है।अगर रफ्तार यंही रहा तो नदी बहुत जल्द चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच जाएंगी।और बक्सर में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगेगा।बक्सर चेतावनी बिंदु 59.32 है तो वही खतरे का बिंदु 60.32है।

सदर एसडीओ द्वारा बताया गया कि केंद्रीय जल आयोग से नदी की बढ़ोतरी की लगातार अपडेट लिया जा रहा है।पहाड़ी इलाको में हुई मुशलधार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।घाट का निरक्षण भी किया जा रहा है।सुरक्षित घाटों पर ही छठ के लिए छूट होंगे।हालांकि एक दो दिन में पानी घटने की सम्भवना जताई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.