Breaking News

बिहारी कारीगर को दिल्ली की नाबालिग लड़की भगाना पड़ा महंगा:मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने दोनों को पकड़ा, 2 साल पहले स्कूल जाने में हुआ था प्यार

बिहारी कारीगर को दिल्ली की एक नाबालिग छात्रा को भगाना महंगा पड़ गया। कारीगर उसे दिल्ली से भगाकर बिहार ला रहा था। इस दौरान रेल पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हालांकि पकड़े जाने के बाद उसे पता चला कि लड़की नाबालिग है। बताया जा रहा है कि करीब 12 दिन बाद वह 18 वर्ष की हहोगी।

मुजफ्फरपुर मे पकड़े गए दोनों

दरअसल, बिहार के युवक को दिल्ली मे पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा से प्यार हो गया, जिसके बाद युवक उसे भगाकर बिहार ले आया। युवक के पिता किसान हैं। जबकि, छात्रा के पिता दवा कारोबारी हैं। वे दोनों भागकर बिहार आ रहे थे। इसी बीच दोनों मुजफ्फरपुर में पकड़े गए। दोनों को रेल पुलिस ने पकड़ा और फिर पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नही मिल सका। इसके बाद दोनों को पुलिस पकड़कर थाने लाई।

लड़के को नहीं मालूम था कि छात्रा बालिग हो चुकी है।

लड़के को नहीं मालूम था कि छात्रा बालिग हो चुकी है।

वहां पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दोनों दिल्ली से भागकर आ रहे हैं। दोनों के परिजनों से संपर्क साधा गया। तब जाकर पूरा मामला सामने आया। छात्रा के परिजनों ने रेल पुलिस को बताया कि दिल्ली के भलेस्वा डेयरी थाने में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद रेल पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा।

स्कूल जाने के दौरान दोनों के बीच हुआ प्यार

पुलिस ने पूछताछ में दोनों को बताया कि वे दोनों करीब दो साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे। स्कूल जाने के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों घर से भागने की सोचने लगे। इसी दौरान युवक ने उसे अपने घर ले जाने की बात कही। इसके बाद दोनों लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस से भाग निकले, लेकिन मुजफ्फरपुर पहुंचे तो पकड़े गए।

युवक ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से सीतामढ़ी का रहने वाला है। छात्रा मधुबनी की रहने वाली है। उसके पिता दिल्ली मे अपना मकान बनाकर रहते हैं। वहीं छात्रा भी रहती थी। उसे मालूम था कि छात्रा बालिग हो चुकी है। इसके बाद वे दोनों भागे थे।

रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में दोनों को ट्रेन से पकड़ा गया है। मामले में दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया है। उनके आने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.